बिगड़ते कानून व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी प्रदर्शन कर सभी जिला मुख्यालय में आप पार्टी ने मांग पत्र सौंपा-

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल हूपेंडी के निर्देशानुसार सभी जिला मुख्यालयों में आज धरना प्रदर्शन कर कलेक्टरों के माध्यम से श्री ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री को बिगाड़ते कानून व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मांग पत्र सोपा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि रायपुर राजधानी में कलेक्टर श्री सर्वेश्वर दयाल भूरे को मांग पत्र सौंप कर कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जाहिर की गई है। प्रतिनिधि मंडल में विजय गुरुबक्क्षानी लोकसभा अध्यक्ष, विजय कुमार झा प्रदेश प्रवक्ता, कलावती मार्को महिला विंग जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र पवार यूथ विंग जिला अध्यक्ष, राजेश शुक्ला, स्वाति तिवारी आदि ने आरोप लगाया है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रभारी शैलजा आदि का प्रदेश में दौरा हो रहा है। आज ही राहुल गांधी बिलासपुर प्रवास पर है।बिलासपुर जिले में भी आदिवासी महिला के साथ बलात्कार हुआ है। इसके अतिरिक्त मंदिर हसौद में तथा रायपुर राजधानी के हृदय स्थल जय स्तंभ मल्टी पार्किंग में सी एस पी कार्यालय के नीचे नाबालिक के साथ गैंगरेप हुआ है। लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है। लेकिन किसी नेता ने प्रदेश में हो रहे हैं गैंगरेप,बलात्कार, बैंक लूट, हत्या, नकब्जनी, साइबर क्राइम, शराब, गांजा के नशे में बढ़ते अपराध के खिलाफ किसी ने विरोध प्रकट नहीं किया। आम आदमी पार्टी इसकी निंदा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *