देवरीबंगला / भाजपा खेरथा मंडल मे पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की जन्म जंयती मनाई गई। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सभापति अभिषेक शुक्ला ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सहज सरल एवं समाज सुधारक थे। वे राष्ट्र के लिए समर्पित थे। आज भाजपा उनके पद चिहों पर चलकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रदेश मछुवारा प्रकोष्ट सहसंयोजक शिवकुमार धरमगुड़े ने दीनदयाल उपाध्यक्ष की जीवनी के बारे मे विस्तृत जानकरी देते हुए कहा कि एकात्म मानववाद के विचार को लेकर जनसंघ के स्थापना कर देश सेवा के हित मे कार्य करते हुए राष्ट्र के लिए समर्पित हो गये। मंडल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल ने कहा आज केन्द्र की नरेंद्र मोदी की सरकार एकात्म मानववाद को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति की चिता कर अनेक योजना चलाई। जिसका लाभ गरीब परिवार को मिला रहा है। जन्म जयती मे अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष डिशोक जांगङे, मंडल उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, उत्तम साहू, रामलाल नायक, मंडल मंत्री भूनेश्वरी ठाकुर, पूर्व जनपंद सदस्य एम एल यादव, व्यापारी प्रकोष्ट के मंडल संयोजक गजेंद्र सिन्हा, गजेंद्र चौधरी, गिरधारी ठाकुर, त्रिभुवन घावडे, प्रदीप पाटिल, जिला कार्य समिति सदस्य राधेश्याम देवांगन सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
दीनदयाल उपाध्याय सच्चे समाज सुधारक थे :- अभिषेक शुक्ला
