खेल गांव पुरई की 9 वर्षीय तनुश्री कोसरे लगातार 5 घण्टे तैर कर बनाएगी नए वर्ल्ड रिकार्ड….

रोशन सिंह@उतई। दुर्ग जिले के खेल गांव के नाम से विख्यात खेल गांव पुरई के फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी की नन्ही तैराक तनुश्री कोसरे तैराकी के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर हो रही है । वह प्रतिदिन 7 से 8 घंटे गांव के ही तालाब में तैरकर कोच ओम कुमार ओझा ,ईश्वर ओझा ,निशा के मगदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है । तैराकी एवम वर्ल्ड रिकार्ड हासिल करने का जुनून इस तरह कायम है कि बिना कोच के भी घर से निकल कर पहुंच जाती है तालाब एवम घंटो तैराकी करते रहती है । तनुश्री के तैराकी का जुनून एवम जज्बा देखते बनता है , निश्चित रूप से यह नन्ही तैराक अपने लक्ष को प्राप्त कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी ।

तनुश्री के पिता राजेंद्र कोसरे एवम माता श्रीमती लक्ष्मी कोसरे भी अपनी बेटी का पूरा सहयोग एवम हौसला अफजाई करते हैं । फ्लोटिंग विंग्स के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने बताए कि यह रिकॉर्ड 10 वर्ष से कम उम्र क है, और तनुश्री अभी सिर्फ 9 साल की है, तो हमारे लिए बहोत गर्व की विषय है, साथ ही ग्राम वासी भी उसके तैराकी की सराहना करते हैं ।
पांचवी कक्षा में पढ़ रही 9 वर्षीय तनुश्री की तैराकी अदभुत
है । खाना पीना त्यागकर घंटों जलपरी की तरह तालाब में तैरते रहती है । तनुश्री का यह जुनून एवम जज्बा फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी को एक और वर्ल्ड रिकार्ड से गौरवान्वित करेगा ।
गोरतलब है कि खेलगांव पुरई के फ्लोटिंग विंग्स एकेडमी के ईश्वर ओझा एवम चंद्रकला ओझा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके
हैं तथा कोच ओम कुमार ओझा को भी सबसे कम उम्र के कोच होने का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिल चुका है ।
संरक्षक हर्ष साहू पप्पू भइया , केशव बंटी हरमुख , विकाश जयसवाल , प्रमोद जैन , उमा रिगरी ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *