मैनपुर पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा को कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मैनपुर@लीना ध्रुव- मैनपुर में परिवर्तन यात्रा की आमसभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार के मंत्री कृष्णा पाल गुर्जर ने कहा कांग्रेस राज मे छत्तीसगढ़ बेरोजगारी में नंबर 1, अपराध ने नंबर वन 1, वादाखिलाफी में नंबर 1 है, मोदी जी का भेजा अन्न भी कांग्रेसी खा गए इंसान तो इंसान गाय के गोबर का पैसा भी खा गए। ऐसी सरकार को छत्तीसगढ़ के हित के लिए हटाना ही होगा। कांग्रेस राज ने हम सब कुछ दूसरे देशों से मंगवाते थे। आज मोदी राज में हम दूसरे देशों को सामान बेचते है।मोदी जी न होते तो 370 धारा नही हट सकती थी, अयोध्या में राम मंदिर नही बनता, देश का विकास न होता। मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान बनाएगी और अगर छत्तीसगढ़ का डंका पूरे देश में बजवाना है तो भाजपा को वोट दे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कांग्रेस यहां जो भ्रष्टाचार करती है उसकी बाते हम झारखंड तक सुनते है। नारी उत्पीड़न यहां चरम पर है। एक तरफ कांग्रेस की सरकार नारियों का शोषण कर रही है, वही भाजपा की मोदी सरकार नारियों का वंदन कर रही है। वर्षों से अटका महिला आरक्षण का नारी शक्ति वंदन अधिनियम मोदी सरकार ने पास करा महिलाओं को राजनीति में उनका हक देने का एक उपहार देने का काम किया। मोदी जी महिलाओं के उत्थान के किए लगातार काम कर रहे है उनके नेतृत्व में आने से महिलाओं के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव हो रहा है। वह महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रहे है। आम सभा में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण कुमार गुर्जर, भानुप्रताप सिंह वर्मा, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा, सांसद चुन्नीलाल साहू, पुर्व सांसद चंदुलाल साहू, श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी, पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित, भागीरथी मांझी, हलमन सिंह ध्रुवा, बोधनराम नायक, योगेश शर्मा, कुंजबिहारी बेहरा, पुनीत राम सिन्हा, केनुराम यादव, जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी, मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, दुलार सिन्हा, सीताराम यादव, लुद्रास साहू, चंद्रशेखर साहू, राजेंद्र गोलछा, दिलीप साहू, मनोहर बघेल, महेश कश्यप सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *