झीट में 24 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सासंद विजय बघेल के मार्गदर्शन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन झीट में किया जा रहा है। उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर की 24 सितंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्थान : मिडिल स्कूल झीट में निःशुल्क खून जॉच, बी.पी. चेकअप वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परामर्श तथा निःशुल्क दवा वितरण किया जाएगा।
शिविर में डॉ. शरद पाटणकर (MBBS) – वरिष्ठ जनरल फिजिशियन,डॉ. राजीव चंद्राकर (MD MED.) वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ. राहुल गुलाटी (DNB) – वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. आदर्श त्रिवेदी (MCH NEURO ) – वरिष्ठ न्यूरो सर्जन, डॉ. दीपक वर्मा (MS Ortho) वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. अनंत केकरे (Oncologist) – वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ,डॉ. ए.पी सावंत (MD PAED) – वरिष्ट शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अंकुर परगनिया (MD PAED) – वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. श्रीमती सुगम सावंत (MD GYN) – वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ. श्रीमती मानसी गुलाटी (MD GYN) – वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. राकेश चौबे (MS Surg.)- वरिष्ठ जनरल सर्जन,डॉ. दीप चटर्जी (Dermatologist) – वरिठ चर्मरोग विशेषज्ञ,डॉ. एस.एन.दत्ता (BDS) – वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ,
डॉ. श्रीमती मिनाक्षी केकरे (ENT) – वरिष्ठ कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *