शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में मनाया गया ओजोन दिवस,,

रिसाली। प्रत्येक वर्ष 16 सितंबर को पूरे विश्व में ओजोन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का इतिहास बहुत पुराना एवं प्रसिद्ध है ।इसको ध्यान में रखते हुए ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में 16.09. 2023 को शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल: ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना, उप विषय:- ‘ ओजोन परत के संरक्षण में युवाओं की भूमिका’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नागरत्ना गनवीर के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ओजोन परत के विषय में शिक्षित करना था ।कार्यक्रम में ओजोन दिवस के महत्व तथा उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए ओजोन परत के संरक्षण हेतु छोटे-छोटे निजी एवं सामूहिक प्रयत्नों का महत्व समझाया गया कि कैसे हर व्यक्ति स्वयं तथा सामूहिक प्रयत्नों के द्वारा मां प्रकृति के संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकता है। डॉ. नागरत्ना गनवीर ने ओज़ोन परत के क्षय से होने वाली बीमारियों तथा मनुष्य के साथ ही प्रकृति पर पड़ने वाले उसके हानिकारक प्रभाव की तरफ़ बच्चों का ध्यान आकर्षित किया। प्रो. निवेदिता मुखर्जी ने कहा की ओज़ोन परत के क्षय से जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है जो सोचनीय है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबन्ध,भाषण ,पोस्टर मेकिंग द्वारा छात्र-छात्राओं ने इस दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डाला । ओजोन परत के संरक्षण हेतु छोटे-छोटे सार्थक पहल जैसे निजी वाहनों के स्थान पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना , उपयोग न रहने पर पंखे लाइट इत्यादि को बंद रखना, अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखना , अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना, साइकिल का प्रयोग करना , कम दूरी हेतु वॉकिंग करना जिसे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और पर्यावरण भी अच्छा रहेगा आदि बातों का सुझाव दिया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ ममता द्वारा किया गया । इस प्रकार प्रो लिलेंद्र कुमार वर्मा ,डॉ पूजा पाण्डेय प्रो.शंभु प्रसाद ,प्रो.सतीश कुमार गोटा , प्रो.वेद प्रकाश सिंह ,प्रो.करन विश्वकर्मा एवं छात्र-छात्राओं आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल अयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *