पाटन: शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

पाटन.मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता का पिता दिनांक 6/5/20 को थाना रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात लड़का बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध का विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव द्वारा नाबालिक लड़की के अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए शिघ्र नाबालिग बालिका कीदस्तयाबी करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटेल सर एवं एसडीओपी पाटन श्री आकाश गिरिपुंजे  के कुशल मार्गदर्शन में थाना पाटन से टीम गठित कर नाबालिग बालिका की  दस्तयाबी हेतू मुखबीर तैनात कर पतासाजी की गयी एवं मुखबीर सूचना पर आरोपी दिवाकर यादव उम्र-19 साल निवासी मटिया थाना पाटन के कब्जे से आरोपी के मामा गोपाल यादव के घर से नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया गया। आरोपी से पूछताछ पर बताया कि नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया है आरोपी के विरुद्ध धारा 363 366 376भादवी एवं पास्को एक्ट  की धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड तैयार किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना पाटन से सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र तारम आरक्षक महेंद्र बंजारे ,होमन साहू महिला आरक्षक राजेश्वरी की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *