नगर और गांवों में जगह-जगह विराजे विघ्नहर्ता गणपति,

छुरा@@ गणेश चतुर्थी की पावन अवसर पर नगर के शीतल मंदिर बजरंग चौक गायत्री मंदिर शिव चौक कुम्हार पारा एवं ग्रामीण अंचल पर सुबह से ही गणेश पंडाल में समिति द्वारा सजाने एवं भगवान गणेश की पूजा सामग्री इकट्ठा करने की भाग दौड़ दिखाई दिया।साथ ही सैकड़ो पर कोई दो पहिया वाहन कोई चार पहिया वाहन से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए ले जाते दिखाई दिया।और इस बीच नीम चौंक नवयुवा गणेश उत्सव समिति गिधनी एवं स्कूलपारा में नवयुवा गणेश उत्सव समिति गिधनी में भी भगवान श्रीगणेश जी की मूर्ति स्थापना पंडित जी के मंत्रोच्चार कर विधि विधान से पूजा किया गया।साथ ही अधिकांश घरों में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रिद्धि सिद्धि बुद्धि ज्ञान के देवता गणेश जी की

महाआरती कर स्थापना किया गया।इस मौके पर प्रमुख रुप से पुनितराम ठाकुर,लोकेश ठाकुर,यादराम ठाकुर,नरोत्तम ठाकुर,उमेश ठाकुर,दीपक ठाकुर,अजय ठाकुर,त्रिवेन्द्र ठाकुर,गैदलाल ठाकुर,मुकेश सेन,कमलेश ठाकुर,रोहन चन्द्राकर,श्रावण,विजय,लेमराज,ओंकार,लक्की,बेनु,व छोटे-छोटे बच्चे एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *