ग्राम महुदा में तीज पर्व पर हुआ रामसत्ता का आयोजन

पाटनक्षेत्र के ग्राम महुदा में बीते मंगलवार को तीजा के पावन पर्व के अवसर पर महुदा मे राम सत्ता का बेहतरीन आयोजन किया गया| जिसमें प्रभु श्री राम और कृष्ण की महिमा को महुदा के ग्रामीण जनों द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा मे सुमधुर गीतों के माध्यम से मंच पर गायन किया गया। महुदा ग्रामीण बुजुर्गों की माने तो गावों मे राम सत्ता एक सांस्कृतिक एवं सनातनी पारम्परिक कार्यक्रम है जिसका आयोजन कई पीढ़ियों से किया जाता रहा है। महुदा के ग्रामीण कलाकारों की माने तो ग्राम वासियों के साथ साथ तीजा पर्व मनाने हेतु अपने मायके मे पधारे हुए महिलाओं ने भी राम सत्ता गायन मे बखूबी हिस्सा लिया।


जिससे की समस्त श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए।साथ ही जय छत्तीसगढ़ रामधुनि गुदगुदा कुरूद क्षैत्र जिला धमतरी का आयोजन किया जिसमें श्रोताओं का मन मोह लिया, ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। संध्या कालीन की पावन बेला मे दही लुट यादव भाईयों के दारा किया गया,साथ ही आराध्य देव भगवान श्री कृष्णा की मूर्ति एवं तस्वीरों को पालकी मे सजाकर गांव की गलियों मे भ्रमण कराया गया! जिसके बाद मंगलवार की शाम को बंधवा घाट पर विसर्जन पुरे गांव वालों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *