उतई।शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला उतई ने संकुल स्तरीय विज्ञान व गणित पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे संकुल के सभी स्कूलों की छात्राएं बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रदर्शनी प्रदर्शन किया। नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने कार्यक्रम में पहुंच कर छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया उन्होंने यह भी कहा की उम्र में छात्राएं इतनी बड़ी प्रदर्शनी कर दिखा अपनी प्रतिभा को निखार रही है ये बहुत बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने छात्राओं की इस आयोजन में भाग लेने के लिए शबासी दी।इस दौरान बी आर सी श्रवण सिन्हा डी पी टंडन आरती भगत गोमेश्वरी साहू सहित संकुल के सभी प्रधान पाठक मौजूद थे।
कन्या शाला उतई में हुआ संकुल स्तरीय विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन
