देवरीबंगला / भाजपा की परिवर्तन यात्रा 16 सितंबर को देवरीबंगला पहुंचेगी। शनिवार 11:00 बजे दशहरा मैदान पसौद में आम सभा होगी। यात्रा को लेकर पूर्व विधायक तथा पार्टी के पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत खेरथा भाजपा मंडल के प्रमुख पदाधिकारीयो द्वारा गांव गांव में परिवर्तन यात्रा में शामिल होने ग्रामीणों की बैठक ले रहे हैं। आमसभा तथा यात्रा की तैयारी देखने गुरुवार को दिल्ली से अमित कुमार पहुंचे। उन्होंने प्रभारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। गुंडरदेही विधानसभा के यात्रा प्रभारी तथा पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने स्थानीय प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया कि परिवर्तन यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। गांव गरीब किसान युवा तथा महिलाएं कांग्रेस सरकार के झूठे वादों से परेशान है। प्रदेश में जो कुछ कार्य दिख रहे हैं वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां है। पिछले 5 साल से भाजपा के कार्यकर्ता सक्रियता के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार लाने कार्य कर रहे हैं। आम सभा स्थल पर तैयारी के दौरान पूर्व विधायक के साथ प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक शुक्ला, किशोरी साहू, मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, चेमन देशमुख, राधेश्याम देवांगन, टोकेश जांगङे, सरपंच पोषन देवांगन उपस्थित थे।
परिवर्तन यात्रा व आमसभा ऐतिहासिक होगी :वीरेंद्र साहू
