तहसील साहू संघ पाटन महिला प्रकोष्ठ का तहसील स्तरीय तीज मिलन समारोह 10 सितंबर को


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन महिला प्रकोष्ठ द्वारा तहसील स्तरीय तीज मिलन समारोह का आयोजन 10 सितंबर को पाटन में आयोजित की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रमशीला साहू, विशिष्ट अतिथि भगवताचार्य यामिनी देवी, नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, अध्यक्षता दिव्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, विशेष अतिथि अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ,देवश्री साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, मोनू साहू सदस्य जिला पंचायत दुर्ग होंगे।
कार्यक्रम के बारे में तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू एवं महिला प्रकोष्ठ संयोजिका कमलेश्वरी साहू ने बतलाया कि सुबह 10 बजे भक्त माता कर्मा एवं भगवान कृष्ण की आरती पूजा होगी। उसके पश्चात 10.30 बजे से तीज उत्सव का शुभारंभ महिलाओं द्वारा विभिन्न खेल कुर्शी दौड़,फुगड़ी,बाल पासिंग,रंगोली प्रतियोगिता एवं विभिन्न नृत्य व प्रहसन के साथ साथ विशेष आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। पाटन तहसील के सभी 99 इकाइयों में बैठक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया है। कार्यक्रम में 8 हजार से अधिक महिलाओं की उपस्थिति होने की अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *