शिकसा अनुभवी व प्रतिभावान शिक्षकों का मंच: शिवनारायण देवांगन (09 राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक सहित 400 से अधिक शिक्षक हुए सम्मानित )

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर गुरूदेव तुम राष्ट्र निर्माता हो.. कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान की उपस्थिति व टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना सारिका बनसोड़े सोनी सहा.शिक्षक मदर टेरेसा नगर भिलाई राजगीत चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार के द्वारा प्रस्तुत कर किया । सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिकसा ही एक ऐसा मंच है जहाँ राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक 20 से अधिक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक 75 से अधिक व मुख्य मंत्री अलंकरण से सम्मानित सैकड़ो शिक्षक हमारे सदस्य है वही आज शिक्षक दिवस पर 09 राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक के.शारदा दुर्ग, डाॅ. गोपा शर्मा रायपुर, विनोद कुमार डडसेना व आशा साहू बिलईगढ, मुकुंद केशव उपाध्याय कोरबा, शिवकुमार बंजारे कबीरधाम, सुशील पटेल बिलासपुर, मीरा देवांगन सक्ती , रूद्र प्रताप सिंह राणा कोरिया सहित 400 से अधिक शिक्षक को शिकसा शिक्षक सम्मान 2023 से सम्मानित करते हुए ई प्रमाण पत्र प्रदान किये। वही प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, महेत्तर लाल देवांगन संगठन मंत्री, राधेश्याम कंवर महासचिव जांजगीर आदि ने अपना अपना विचार प्रगट किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी ने अपने उदबोधन में शिकसा के कार्यक्रम उपयोगी है यहां आकर सभी अपने छुपे प्रतिभा को निखार रहे है मंच प्रदान करने के लिये निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर रहे है जो बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में अनुरमा शुक्ला शिक्षक अंडा दुर्ग, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती, रामलाल कोसले प्रधान पाठक बछौद, प्रमोद आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन, योगेश्वरी तंबोली सहायक शिक्षक विजयापारा पुटपुरा, प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोडेला बालोद, बुधनी अजय प्रधान पाठक डुरूमगढ बिलईगढ, कुमुदनी शराफ शिक्षक बिरगहनी(च) जांजगीर, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद कांकेर, शिव कुमार निर्मलकर शिक्षक नारधा दुर्ग, भारत माता खटकर, प्रधान पाठक पीपर भवना (ग) बिलाईगढ़, नरेंद्र कुमार साहू पार्थ शिक्षक गुढ़ियारी रायपुर, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, हेमराज निषाद व्याख्याता सेजेस बसना, महासमुंद, रामेश्वर प्रसाद आदित्य शिक्षक खोखसा जांजगीर, ऋतम्भरा कश्यप शिक्षक कोसमंदा जांजगीर, निशा महिलांग डी.एल.एड द्वितीय वर्ष अहेरी दुर्ग, मीना भारद्वाज व्याख्याता गोगांव रायपुर, हेमन्त कुमार साहू शिक्षक केड़ार सारंगढ़ बिलाईगढ़, हिना महिलांग कक्षा 6वीं नारधा दुर्ग, भूमिका महिलांग कक्षा 8वीं नारधा दुर्ग, डॉ श्रीमती ज्योति किरण चंद्राकर व्याख्याता महासमुंद, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, किरण शर्मा व्याख्याता उतई, चेतन चौहान व्याख्याता आरंग, पूर्णिमा तिवारी शिक्षक बिलासपुर, हेमा चन्द्रवंशी दुर्ग,जायसवाल शिक्षक कोरबा आदि ने गीत, कविता व विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी चरोदा व आभार प्रदर्शन डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *