पाटन: घर की बाड़ी में गांजा का पौधा लगाने वाला अमलेश्वर पुलिस के हिरासत में

पाटन। घर की बाड़ी गांजा का पौधा लगाने वाले एक व्यक्ति को अमलेश्ववर पुलिस ने धरदबोचा है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खम्हरिया निवासी सुखराम सिंगौर द्वारा अपने घर की बाड़ी में गांजा के पौधे को लगाकर रखा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाकर हमराह स्टाफ घटनास्थल ग्राम खम्हरिया पहुंचकर संदेही आरोपी सुखराम सिंगौर के घर की बाड़ी से 85 नग गांजा जैसे वनस्पति पदार्थ को गवाहों के समक्ष जमीन से पृथक (उखाड़) कर तौल पंचनामा कार्यवाही की गई जिसमें 85 नग पौधे की कुल वजन 4 किलो 500 ग्राम कीमत 20 हजार रुपये को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *