अंतरजातीय विवाह व मृत्यु भोज पूर्णतः बंद करने पर दिया जोर

डौंडीलोहारा. ग्राम संबलपुर में सतनामी समाज की बैठक हुई| ब्लाक सतनामी समाज अध्यक्ष धनेश बघेल ने समाज गतिविधियों पर चर्चा की। जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने शासन की योजनाओं के साथ महिला सशक्तिकरण व संगठित समाज पर बल दिया। संतराम बंजारे ने विवाह के नियम, संदीप जोशी ने अंतरजातीय विवाह एवं मृत्यु भोज पूर्णतः बंद करने व कफन के बदले सहयोग राशि देने की बात रखी। निर्मला बंजारे, सुग्रिता बारले ने समाज में महिलाओं की भूमिका, जिलाध्यक्ष संजय जोशी ने समाज में कर्मचारियों के कर्तव्य एवं अधिकार पर विचार व्यक्त किया।

जिला संरक्षक पवन जोशी ने समाज को संगठित, संजय बारले ने सतनामी समाज के भवन निर्माण के सहयोग राशि की जानकारी दी। बैठक में लक्ष्मीनारायण बघेल, नीलकंठ टंडन, बुटुराम पुर्णे, पंडित खुमान जोशी, भूधर जोशी, सदाशिव खुटियारे, भावसिंह गहिवार, चन्दकुमार देशलहरे, प्रेमलाल गायकवाड़, चन्दबली जोशी, अशोक टंडन, सियाराम डेहरे, छबि बंजारे, प्रभु टंडन, मानसिंह देशलहरा, रवि टंडन, गोवर्धन बारले, यशवंत बंजारे, पंडित तुलसी बारले मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *