पाटन. पर्यावरण को सहेजने के साथ राहगीरों को छाया मिल सके इस उद्देश्य को लेकर ग्राम बटरेल के युवाओं ने पर्यावरण युवा मित्र मंडल बनाया और कल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचवन के पास सड़क किनारे पीपल, आम, नीम, जामुन, बेल आदि के पेड़ लगाये एवं उनके सुरक्षा के इंतजाम भी किये जिसमें पीपल के 3,आम के 2,नीम के 3,जामुन के 1 और बेल का 1 पेड़ लगाए हैं इस कार्य में सेवा सहकारी समिति बटरेल ने भी योगदान किया।”पर्यावरण युवा मित्र मंडल” के सदस्यों ने आगे और इसी तरह पेड़ लगाने और उनके देखरेख कर सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
