दुर्ग. छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तरह दुर्ग जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को मेडिकल कालेज रायपुर ने 2 और एम्स ने 4 के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। सभी संक्रमित बाहर राज्य से आए हुए है।
शुक्रवार शाम 4 बजे मेडिकल कॉलेज रायपुर ने जांच रिपोर्ट जारी किया। जिसमें खुर्सीपार भिलाई के एक और अंण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर निवासी को कोरोना पॉजिटिव बताया। स्वास्थ्य विभाग दोनो को ट्रेस कर पाती इसके पहले ही रात 9 बजे तक एक के बाद एक एम्स रायपुर ने 4 मरीजों को पॉजिटिव होने की जानकारी जिला प्रशासन को दी। इसमें एक मरीज सेक्टर 3 बीएसएफ हास्टल , 1 नारधा जामुल थाना क्षेत्र का है। 1 मरीज रुआबांधा, 1 युवक फरीद नगर का है जो मुम्बई से आया है। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने सभी को ट्रेस करने की कवायद शुरू की। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे सभी मई माह के अंतिम सप्ताह में बाहर राज्यों से आए है। सीएचएमओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी पॉजिटिव को जुनवानी स्थिति शकंराचार्य मेडिकल कॉलेज में बनाए कोविड-19 हास्पीटल में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही प्राइमरी कॉट्रेक्ट में आए लोगों को सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।
