सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा संस्कार की गंगा बहती है डुबकी लगाएं जीवन संवारे,,,,कमल अग्रवाल

जामगांव आर।सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर का 33 वा स्थापना दिवस पर बहुमान समारोह आयोजित कर आचार्य दीदियों छात्र छात्राओं का बहुमान करते हुए परंपरागत ढंग से गत शिक्षा सत्र में अध्ययनरत 12 वी के विधार्थियो को उनके पूर्व प्राथमिक से लेकर 12 वी तक परीक्षा परिणाम अंकित मोमेटो भेंट कर विदाई दी गई। विद्यालय के व्यवस्थापक कामता प्रसाद साहू गत दो वर्ष पूर्व छेरछेरा पुन्नी में विद्यालय को 50 हजार रुपए दान दिए थे पूर्व की भांति स्व स्फूर्त दिली स्वेच्छा से पुनः दान देते हुए 51 हजार रुपए का दान विद्यालय प्रदान किए। अतिथियों ने दानदाता श्री साहू का सम्मान किए। बहुमान समारोह के मुख्यातिथि सरस्वती शिक्षा संस्थान छ ग रायपुर के कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल थे अध्यक्षता राशि पारख एंड एसोसिएट्स दुर्ग के पार्टनर सी ए राशि कोठारी ने किया। विशेष अतिथि संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भागवत दास अस्तुरे, सेल टैक्स इनकम टैक्स सलाहकार किशोर पारख़ सरस्वती शिशु मंदिर दुर्ग परिवार अध्यक्ष अरुणकुमार गुप्ता, पूनमचंद जैन, श्याम खंडेलवाल, नरसिंग भूतड़ा, रोहनी पाटनकर थे। समारोह में रायगढ़ संभाग समन्यव्यक जगन्नाथ नायक, सशिम दुर्ग प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव बटरेल से प्राचार्य एनिल साहू प्रधानाचार्य द्वारिका साहू संस्थान प्रतिनिधि शत्रुहन देवांगन की विशेष तौर पर उपस्थित रहे।छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्कार से घर परिवार समाज देश सुखी होता है,,,,मुख्य अतिथि संस्थान कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा संस्कार की बहती गंगा है जो चाहे वो डुबकी लगाकर अपना भविष्य संवार सकते है। संस्कार से घर परिवार समाज देश सुखी होता है । उन्होंने कहा कि छोटा सा जामगांव आर और 33 वर्षो से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर वरदानों की इतिहास पर इतिहास लिख रही है । कम शुल्क बेहतरीन सर्व सुविधा युक्त संस्कारित शिक्षा डाक्टर इंजीनियर सीए एमबीए डिग्री प्राप्त बच्चो को श्रृंखला बनाए जा रही है ,बड़ी गर्व का विषय है। और अब अटल टिंकरिंग लैब जैसी सुविधा से बच्चो की भविष्य संवारने में जो यह विद्यालय कदम उठा रही है वह कंठ मुक्त सराहनीय है।सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारित शिक्षा का अनमोल खजाना,,,,,,सरस्वती शिक्षा संस्थान छ ग के पूर्व अध्यक्ष भागवत दास अस्तूरे ने कहा कि जहां चाह होती है वहा राह निकल आती है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सरस्वती शिशु मंदिर जामगांव आर है।अभावों के बीच छोटे से गांव में वरदानित सरस्वती शिशु मंदिर जामगांव आर ने 33 वर्षो में अनेकों असाधारण इतिहास लिखा है । छेत्र को संस्कारित शिक्षा का अनमोल खजाना दिया है। सशिम की संस्कारित शिक्षा सुकून भरा जीवन जीना सिखाती है,,,सीए राशि कोठारी ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीते हैं सरस्वती शिशु मंदिर दूसरो के लिए जीना सिखाती है। यह विद्यालय इसी अवधारणाओं के तहत ही इतिहास लिख रही है । मान सम्मान की भूख नहीं केवल आत्म सम्मान का ध्यान रखते हुए पथिक आगे बढ़ा जा रहा 33 वर्षो में कारवां बनता गया और बनते जा रहा है।इस असाधारण कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन पालकों प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों दान दाताओं को साधुवाद। नरसिंग भूतड़ा रोहनी दीदी ने भी आशीर्वाद प्रदान करते हुए विचार रखे

इनका हुआ बहुमान,,,,संगीत सांस्कृतिक निर्देशक डाक्टर गुलाब साहू विद्यालय स्टाफ प्राचार्य पी एल बारले प्रधानाचार्य द्वय पवन बंछोर भूमिका साहू कार्यालय प्रमुख हथेश्वर साहू घनेशवरी साहू सुनीता सेन मेनका साहू रोशनी साहू ममता साहू यामिनी साहू निहारिका धीवर प्रीति साहू हीना साहू तेजश्वरी साहू मिनाक्षी चंद्राकर लुसिका साहू चंद्रिका यादव दिलेशवरी साहू , सेवक देवव्रत सांस्कृतिक गायन में आयुषी सोनी डीगेश्वरी चंद्राकर तृषा सोनवानी कक्षा सह कक्षा में प्रथम सम्मान आयुषी सोनी दीक्षा यदु आर्यन चंद्राकर झील चंद्राकर चंचल साहू उपासना साहू मोनिका ठाकुर दीक्षा साहू नूतन ठाकुर रितिका चंद्राकर पूर्व छात्र एवन कुमार आदि का बहुमान हुआ।

इनको दी गई विदाई,,,, गत वर्ष विद्यालय से 12 वी उतीर्ण खिलेंद्र श्रुति चंद्राकर आयुषी सोनी भूपेश निर्मलकर चेतना चंद्राकर डागेंद्र कुमार गीतांजलि यादव काजल चंद्राकर मयंक कुमार नेताम मिनाक्षी देवांगन ओशमी चंद्राकर पूजा सानिया चंद्राकर सविता साहू उमा नेताम बृजबाला चंद्राकर को कक्षा अरुण से 12 वी तक परीक्षा परिणाम अंकित कर आकर्षक मोमेंटो भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई।बहुमान समारोह के प्रत्यक्ष दर्शी,,,,भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष शैलेंद्री मंडावी, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन दुर्ग जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर नगर पर्यावरण समिति संरक्षक अंगेश्वर् साहू डाक्टर के एस देवांगन गायत्री परिजन डी डी मानिकपुरी आरएसएस गुण्डरदेही संघ चालक इवन सिन्हा सहित पाटन जामगाँव आर रनचीराई घोरारी खपरी टिपानी कुम्हली सूरपा गबदी बीजाभाठा किकिरमेटा भैसबोड कुर्मीगुंड्रा टेमरी नवागांव बटरेल भांसूली के पालक एवम ग्रामीण सहभागिता अदा करते हुए अटल टिंकरिंग लेब का अतिथियों के साथ निरीक्षण किए।सराहना किए।संचालन प्रधानाचार्य भूमिका साहू आभार प्रदर्शन अध्यक्ष ए के जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *