सामाजिक कार्यकर्ता किशन हिरवानी सहित अचानकपुर के 10 पंचो ने मुख्यमंत्री के सामने किया कांग्रेस प्रवेश


पाटन।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कुम्हारी में आयोजित जन्मदिवस समारोह में पाटन क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। जिसमें पाटन क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता तहसील साहू संघ पाटन के मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के हर वर्ग के लिये की जा रही कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर कांग्रेस प्रवेश किया साथ ही ग्राम पंचायत अचानकपुर के 10 पंचों ने कांग्रेस नेता श्यामलाल साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से उपसरपंच नेहा शर्मा,विनोद साहू,ऋषि साहू,कृष्णा साहू,खेमीन यादव,खिलेन्द्री निर्मल,अनिल शर्मा,चंपा साहू, चंपा निर्मलकर, राकेश शर्मा,सुनील शर्मा,हरीश साहू ने कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस में शामिल होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी लोगों का स्वागत किया।
अपेक्स बैंक डायरेक्टर राकेश ठाकुर,कृषि उपज मंडी बोर्ड दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी,दर्शन सिंह,युगलकिशोर आडील,सालिक साहू,पूर्व जनपद सदस्य रोहित साहू,कल्याण साहू, डुलेश्वर साहू,सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस प्रवेश करने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *