मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में किया 55 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन-जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने कुम्हारी वासियों को दी 55 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों की सौगात।-कार्यकर्ताओं ने धान से और व्यापारियों ने लड्डुओं से तौलकर खुशी जाहिर की।-करीब 3000 कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश।

कुम्हारी। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन इसबार कुम्हारी में कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। अपने 63 वें जन्मदिन पर उन्होंने कुम्हारी वासियों को करोड़ों की सौगात दी एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया आज क्षेत्रवासियों को 55 करोड़ 33 लाख 56 हजार के विकास कार्यों की सौगात मिली। जिसमें 7 करोड़ 95 लाख 43 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 47 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 4 करोड़ 73 लाख 93 हजार रुपए एवं कृषि उपज मंडी समिति अंतर्गत 3 निर्माण कार्यों हेतु 3 करोड़ 21 लाख 50 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसी प्रकार भूमिपूजन अंर्तगत उन्होंने विकासखंड पाटन की भिलाई डिस्ट्रीब्यूट्री एवं इसके 5 नग माइनर नहरों के जीर्णाेद्धार एवं लाइनिंग कार्य हेतु 13 करोड़ 61 लाख 36 हजार, कुम्हारी बड़ा तालाब (वार्ड क्रमांक 13) से कुम्हारी शमशान घाट तक 1.5 किमी क्षेत्र में मार्ग एवं पुलिया

निर्माण हेतु 3 करोड़ 49 लाख 15 हजार रुपए, नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 4 करोड़ 1 लाख 85 हजार रुपए एवं कृषि उपज मंडी समिति, दुर्ग के अंतर्गत 16 निर्माण कार्यों हेतु 26 करोड़ 25 लाख 77 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में उनके

जन्मदिवस पर मंच में व्यापारियों ने लड्डुओं और कार्यकर्ताओं ने धान से तौला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाटन क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती को प्रणाम करते हुए सभी नागरिकों को जन्मदिवस की आशीष देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पाटन क्षेत्र में राजनीतिक जागरूकता शुरू से रही है। पाटन क्षेत्र के सियान लोगो के आशीर्वाद से आज प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसानों का प्रदेश है। सरकार ने किसानों के आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। विगत पौने पांच साल में 1 लाख 70 करोड़ की राशि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में डाले गए हैं। सरकार कोरोना काल के विषम परिस्थिति में भी लोगों के साथ खड़ी थी, हम सेवाभाव से आगे बढ़े हैं। हर व्यक्ति हर परिवार को ध्यान में रख कर योजना बनाये हैं। इन योजनाओं के सुचारू संचालन से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि आज कृषि में पैदावारी बढ़ने के साथ लाभकारी व्यवसाय बन गई है। उन्होंने अपने भाषण में ई डी के छापों पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे तो ऐसा लगता है कि अब सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के यहां भी कब छपे पड़ जाए कहा नही जा सकता। उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं से मजाक में कहा कि उन्हें भी ई डी के छापों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि इन सब से हम डरने वाले नहीं हैं हम तो हमेशा जनता के हित में जनता के लिए कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जो काम मुख्यमंत्री के रूप श्री भूपेश बघेल जी ने किया है वैसा कार्य कोई दूसरे नही कर सकता। उनके कार्याे के आधार पर यहां के लोगो ने भूपेश है तो भरोसा है का नारा दिया है। मंत्री श्री साहू ने नरवा, गरूवा, घुरूवा बारी योजना सहित सरकार की अन्य योजनाओं को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौबे ने भी मुख्यमंत्री के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें अबतक का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बता कर जन्मदिन की बधाई दी। आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने जी जान लगा दिया प्रातः स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। आज पाटन विधान सभा क्षेत्र से करीब 3 हजार लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद कुम्हारी, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत , थनेश पटेल, स्वप्निल उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल, एकडेरमेंन पवन अग्रवाल, ओम नारायण वर्मा एवं राकेश कुर्रे सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *