अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी के नवीन कार्यालय का उद्घाटन,, नए अनुविभाग बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त

शुभम गुप्ता (डौण्डी) राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी का शुभारंभ किया। नए अनुविभाग बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है। इससे क्षेत्र के लोगो को राजस्व संबंधी कार्यों के अलावा अन्य कार्यों में भी आसानी होगी। गठित नवीन कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी  में कुल ग्रामों की संख्या 118 है। भौगोलिक क्षेत्रफल कुल 81 हजार 428 हेक्टयर है।  तहसील की संख्या 01 तथा राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या 01 है, कुल पटवारी हल्का नम्बर 31 है, ग्राम पंचायत की संख्या 62 है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा जनपद अध्यक्ष बसंती दुमका उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नोडिटी समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *