स्कूली विद्यार्थियों ने किया अंजोरा ख रीपा भ्रमण

दुर्ग/ ग्राम अंजोरा (ख) में 2 करोड़ की लागत से स्थापित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का स्कूली विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। ज्ञातव्य है की छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना रीपा अंतर्गत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृण करने, नव युवकों को उद्यमशीलता से जोड़कर उद्यमी बनाने व रोजगार प्रदाय करने की पहल करते हुए 2 अक्टूबर 2022 को योजना लागू की गई थी। प्रदेश में 301 रीपा स्थापित किए गए हैं ।दुर्ग जिले में ही 12 रीपा स्थापित हैं जिसमे विभिन्न गतिविधियां संचालित है। विद्यार्थियों को नवाचार व उद्यमशीलता से जोड़ने के लिए अंजोरा ख में स्थापित प्लास्टिक उद्योग में निर्माण हो रहे पेट जार बॉटल, दोनापत्तल ,बेकरी का भ्रमण कराकर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। रीपा 11 लाख से ज्यादा का बॉटल,जार उत्पाद निर्मित होकर विक्रय किया जा चुका है, 20 से ज्यादा महिलाएं निर्माण कार्य संलग्न है जिससे अतिरिक्त आय के साधन निर्मित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *