मचांदुर महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव अभियान अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” मुहिम के तहत “वीरों का अभिनंदन”

रोशन सिंह@उतई।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव अभियान” अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” मुहिम के तहत “वीरों का अभिनंदन” कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम मचांदुर के दयालु राम यादव सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स उपस्थित रहे। 2013 में झीरम घाटी में हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए ग्राम खोपली के श्री तरुण देशमुख जी को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि दयालु राम यादव ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को अपने जीवन में आए संघर्षों से लड़कर सफलता प्राप्त करने की बात कही। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीरजा रानी पाठक द्वारा स्वयं सेवकों को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के संबंध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। वीणा एवं साथियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार टांडेकर द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कल्याणी द्वारा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *