खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर हमले पर बोली पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू

महिला सुरक्षा में कांग्रेस पूरी तरह असफल, सरकार नैतिक रूप से पद में बने रहने का अधिकार खो चुकी है – श्रीमती रमशिला साहू

दुर्ग।छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने कहा कि आज कांग्रेस राज में महिला विधायक सुरक्षित नहीं ,तो आम महिलाओं का क्या होगा? पूरे प्रदेश में भय और दहशत का वातावरण है महिला सुरक्षा ,शराबबंदी इस सरकार की प्राथमिक वादे थे लेकिन आज अपराधी शराब पीकर महिला विधायक पर चाकू से हमला कर रहे है।सरकार नैतिक रूप से अपने पद पर बने रहने का अधिकार खो चुकी है।

ये विडंबना है ये कैसी सत्ता जहां सत्ता पक्ष के विधायक पर ही चाकू से हमले हो रहे है।
कैसी महिला सुरक्षा जहां महिला विधायक ही सुरक्षित नहीं…?

कल खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू जी पर हुआ हमला के कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के झूठे दावों की पोल खोलने के लिए काफी है, जहां ना तो महिलाएं सुरक्षित है और शराब के नशे में लोग ।
कका जिंदा है बोलने से काम नहीं चलेगा भूपेश बघेल जी, जिंदा नजर आते हुए काम करना पड़ेगा।
प्रदेश के कांग्रेस शासन में कांग्रेस के ही महिला जनप्रतिनिधि पर हमला, सोचने वाली बात है की प्रदेश की आमजनता विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का हाल क्या होगा?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के राज में आम जन को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी।खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ। ख़ुज्जी विधायक छन्नी साहू जी के ऊपर चाकू से हमला दर्शाता है कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की क्या स्थिति है जिस प्रदेश में सत्ता पक्ष के विधायक पर इस तरह का हमला हो रहा है वहाँ आम जनता का तो भगवान ही मालिक है ॥ उनके स्वास्थ लाभ की कामना करती हूँ ।
साथ ही सभी को बताना चाहता हूँ ये वही विधायक है जिनके पति के ऊपर ग़लत तरीक़े से प्राथमिकी दर्ज की गई थी ये वही महिला विधायक है जिन्हें विधानसभा में जाने से भूपेश बघेल द्वारा रोका गया था । समय समय पर इस विधायक ने अपने ही सरकार के विरोध में आवाज़ उठाई है कही आज की ये घटना किसी षड्यंत्र का हिस्सा तो नहीं ?
मैं एक जनप्रतिनिधि वो भी निर्भीक ,निडर , महिला जनप्रतिनिधि के ऊपर हुए प्राणघातक हमले की निंदा करती हु घटना की भर्त्सना करती हु ।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *