देवरीबंगला / जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने सोमवार को देवरी ब्लॉक के युवा साथियो के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार को गुंडरदेही विधानसभा प्रत्याशी का आवेदन फॉर्म जमा किया | प्रशांत बोकाड़े ने कहा कि प्रदेश में गांव गरीब किसान की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सर्व समाज के लिए कार्य किया है। प्रदेश का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है जिले की तीनों विधानसभा तथा लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत होगी। कांग्रेस टिकट हेतु आवेदन देते समय चुरेंद्र साहू, अनिल साहू, मोनू साहू, और परमानन्द साहू युवा कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत ने टिकट का आवेदन जमा किया
