रिसाली,,,, शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में आज छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु 18अगस्त 2023 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. नागरत्ना गनवीर द्वारा मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वीप के संयोजक श्री लिनेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा लोकतंत्र में हम सबकी अहम जिम्मेदारी है, सभी 18 वर्ष के युवा अपना नाम निर्वाचन नामावली मे दर्ज कराते हुए अपनी वोटर आईडी अवश्य बनाये। उन्होने कहा मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि सभी लोग मतदाता निर्वाचन नामावली मे अपना नाम दर्ज कराते हुए वोटर आईडी बना सके। स्वीप अधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुये कहा कि इस प्रकार के माध्यम से प्रत्येक छात्र-छात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करें। प्रोफेसर नूतन कुमार देवांगन ने कहा मतदान हमारा अधिकार है हमें इसका प्रयोग जरूर करना चाहिये। उन्होने कहा हमारे महापुरुषों द्वारा जिस समाज की कल्पना की गई थी, उसके चयन के लिए मताधिकार से अच्छे नेताओं का चयन करें। उनके द्वारा अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गयी। इस अवसर पर प्रोफेसर शंभू प्रसाद निर्मलकर ने कहा कि अधिक मतदान से अच्छे जन प्रतिनिधि की सम्भावना बढ जाती है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थिति रहे।
रिसाली महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
