रायपुर, महादेव घाट तथा रायपुरा परिक्षेत्र बेटी बचाओ मंच के तत्वावधान में तिरंगा रेस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा थे । महादेव घाट के बड़े हनुमान मंदिर स्थित उद्यान में आयोजित उक्त आयोजन में मंच की महिलाएं हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर दो दो की जोड़ी में रेस में भाग लिए। रत्ना शर्मा और गीता विश्वकर्मा की जोड़ी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय नीतू शर्मा तथा वीणा तिवारी , तृतीय सुधा शर्मा तथा प्रमिला कोपुलवार रहे। विशेष प्रदर्शन के लिए भारती रोमनाथ शर्मा, उषा तिवारी तथा सुमन ठाकुर का चयन किया गया।प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रायपुर तथा महादेव घाट परिक्षेत्र बेटी बचाओ मंच ने किया तिरंगा रेस का आयोजन
