पाटन। विधानसभा पाटन के ग्राम पतोरा और अचानकपुर के पंच सहित दर्जन भर से अधिक लोगो ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस प्रवेश किया। सभी लोगों को मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने गमझा पहना कर कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने वालो में पतोरा भाजपा समर्थित पंच फत्ते लाल साहू, तनुजा साहू पंच एवं बंसी लाल साहू ने भी कांग्रेस प्रवेश किया। वही ग्राम अचानकपुर से डां. जे. के. सोनी, हेमनाथ साहू, चूमन्न लाल, मुन्ना साहू, मुकुंद राम, जीवराखन लाल, महेंद्र साहू, सुदामा साहू, राजकुमार, ईश्वर दास, पंचू राम, घीसू राम, मनीराम साहू, गधर्व साहू ने कांग्रेस प्रवेश किया। मौके पर प्रमुख रूप से कृषि उपज मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, भोलू बंदे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पतोरा के दो पंच एवं अचानकपुर के दर्जनों लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
