पाटन। रानीतराई में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मध्य रात्रि में अचानक आग लग गई आग लगने से बिजली के वायर समेत कई आवश्यक दस्तावेज जल कर खाक हो गए आग लगने का कारण बिजली के शॉट शर्किट से हुए है ऐसे अंदेशा लगाया जा रहा है ।
घटना रात के करीब 2 बजे की बताई जा रही है सूचना मिलते ही रानितराई पुलिस मौके पर पहुँची ओर आनन फानन में आग पर काबू पाया गया ।
थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया की रानीतराई के बैंक ऑफ बड़ौदा में आगजनी की घटना हुई है बैंक में बाहर से ताला लगा हुआ था और बिजली के तार भी पूरे जल गए है बैंक के अंदर लगे हुए ए सी भी आग की चपेट में आकर जल गए है बहुत से आवश्क दस्तावेज भी जल जाने की खबर मिल रही है ।

