पखांजुर.परलकोट क्षेत्र की किसानों के रबी फसल सीजन में लगाया गया मक्का फसल की सरकारी समर्थन मूल्य में खरीदी करने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम भाजपा युवा मोर्चा पखांजुर के युवाओ एवं किसानों ने पिछले 11 मई 2020 को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पखांजुर को ज्ञापन सौपा था।ज्ञापन में छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक नेकाफ (NGO) का भी उल्लेख है जो किसानों से 1760 रुपये की दर से मक्का खरीदना चाहता है किसानों का मांग है अगर सरकार किसानों की रबी सीजन के मक्का फसल खरीदने में असमर्थ है तो ऐसे NGO के माध्यम से खरीदी कराए जिससे किसानों को कम दर पर बाहर कोचियों को मक्का फसल बेचने की मजबूरी से होने वाली आर्थिक नुकशान से बचाया जा सके। वर्तमान में किसानों को अपनी मेहनत की फसल औने-पौने दर मात्र 1000-1200 की कम दर से कोचियों या स्थानीय व्यपारियो के पास ही मजबूरी में बेचना पड़ रहा है क्यो की क्षेत्र के किसानों के पास इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नही है ऐसे में प्रदेश सरकार अगर किसान हित में कदम न उठाएं तो किसानों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। कर्ज के तले दबे किसानों के सामने आत्महत्या के अलावा दूसरा कोई विकल्प नही है जो ज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख है वावजूद आज माह भर बाद भी प्रदेश सरकार किसान हित मे कोई पहल नही किया है लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की बाध्यता के कारण किसान आंदोलन भी नही कर पाया है। वर्तमान किसानों को स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पखांजुर के युवा नेतृत्व किसानों के साथ मिल कर किसान हित में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौपे है। जिसमे किसानों की रबी फसल के एक एक दाना मक्का प्रदेश सरकार से समर्थन मूल्य में खरीदने की मांग किया है।
भाजयुमो पखांजुर के युवा नेता शंकर सरकार ने किसानों की रबी सीजन में फलाया गया मक्का फसल की सरकारी खरीदी का मांग प्रदेश सरकार से किया है। बरसात नजदीक है किसानों के सामने खेती कार्य रबी फसल के मक्का बेच कर ही कर पाना संभव है जिसे देखते हुए जल्द से जल्द प्रदेश सरकार किसानों की एक एक दाना मक्का समर्थन मूल्य में खरीदे मांग किया है।
इस मौके पर क्षेत्र के किसान भाजपा युवा मोर्चा पखांजुर के शंकर सरकार,जितेश मुखर्जी, अमित मंडल, असित व्यापारी, राहुल शील, देबू (बाके बिहारी), मिथुन गाईन,नीतीश मंडल,गणेश साहा,आशीष शील,केशव डाकुआ,पोलटू कुंडू,गोविंद बिस्वास,गणेश साहा, तापस पाल,रोशन बढ़ाई,विजय कर,उत्पल राणा,किशोर मिस्त्री एवं क्षेत्र की किसान विस्वाजीत देवनाथ,साहेब राय,विमल बैरागी, सुबीर दास,खोकन मंडल, रति कांत मंडल उपस्थित थे।
