उतई सहित ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

उतई ।नगर पंचायत उतई सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात रैली निकाला गया। शासकीय गैर शासकीय सामाजिक संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा।नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने ध्वजारोहण किया।इस दौरान पार्षद तोषण साहू प्रहलाद वर्मा योगेश्वर ठाकुर नंदलाल चौधरी सुरता सिंह बहादुर नेताम प्राचार्य चंद्रकिरण साहू सब इंजीनियर योगेश्वर ठाकुर खुमान सिंह साहू योगेश ठाकुर बहादुर नेताम दिवाकर गायकवाड गिरधर सोनी आदि थे।नेहरूं नगर उतई में नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार नगर के सदभावना चौक,गांधी चौक कालिका मंच इंदिरा नगर आदर्श नगर बजरंग चौक वृहताकार सहकारी समिति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय,विद्युत विभाग,विश्राम गृह, बूढ़ा देव मंदिर,गायत्री मंदिर,मछुवा संघ, सरस्वती शिशु मंदिर ,दीपशिखा विद्यालय सहित अन्य जगहों पर ध्वजारोहण किया गया।इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरपोटी में, ग्राम पंचायत डूमरडीह ग्राम पंचायत खोपली ग्राम पंचायत पुरई ग्राम पंचायत उमरपोटी ग्राम पंचायत बोरीगारका,ग्राम पंचायत करगाडीह ग्राम पंचायत पाउवारा डुंडेरा,पुरैना आदि जगहों पर ध्वजारोहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *