20 एवं 21 को सोनपुर से कौहि के लिए निकलेगी झांकी के साथ *दो दिवसीय भव्य कांवर यात्रा*

ग्राम सोनपुर, तरीघाट, सिकोला, सावनी, परसुलीडीह के कांवरिया जत्था के तत्वाधान में बोल बम कांवरिया समिति ग्राम सोनपुर से खारुन नदी से जल लेकर कौही के लिए दिनांक 20 अगस्त रविवार को पैदल यात्रा प्रारंभ करेंगे । कांवरिया भाईयो का तरीघाट में भव्य स्वागत दौलत सिन्हा द्वारा किया जायेगा, एवं केसरा में भागवत सिन्हा द्वारा कूटीपार में भोजन व्यवस्था की गई है।21 अगस्त को प्रातः 6 बजे में कंवर यात्रियों द्वारा जलाभिषेक कर पाटन के ओग्गर तालाब एवं ठकुराइन टोला शिव मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।यह कांवर यात्रा ( *बोल बम कांवरिया समिति ग्राम सोनपुर)* द्वारा विगत 18 वर्षों से संचालित हो रही है। जिसके संयोजक कृष्ण निषाद, गौकरण निषाद, छन्नू निषाद, राकेश निषाद, तरुण यादव, रूपराम कुंभकार, निरंजन गोस्वामी, रमेश साहू, टेमन निषाद, किशन यादव, महेश कौशले, दीपक यादव, कमल ठाकुर, बनती यादव, कुलेश्वर वर्मा, खिलावन निषाद, अमित विश्वकर्मा, भरोसा निषाद, टीकाराम निषाद, महेश निषाद(परसुलिडीह), रामरतन कोसे (सिकोला)इत्यादि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *