पाटन। उत्तर पाटन क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नहर से पानी दिया जा रहा था। लेकिन पानी पर्याप्त मात्रा में नही होने के कारण टेल एरिया तक पानी नहीं पहुंच रहा था। जिसे लेकर जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर ने कलेक्टर दुर्ग को पत्र लिखकर व्हाट्सएप के माध्यम से पानी बढ़ाने की मांग करते हुवे चेतावनी दिया था की अगर पानी की मात्रा नही बढ़ाई गई तो चक्काजाम भी किया जाएगा। अल्टीमेटम के बाद नहर में पानी बढ़ा दिया गया है। अब किसानों को टेल एरिया में भी पानी मिल सकता है।
कलेक्टर को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा पत्र…. अल्टीमेटम के बाद नहर में बढ़ा पानी, अब टेल एरिया में भी पहुंचेगा पानी
