पिनकापार में किसान कुटीर भवन का लोकार्पण एवं फड़ सीमेंटकरण का हुआ भूमिपूजन


देवरीबंगला / सेवा सहकारी समिति पिनकापार में संसदीय सचिव व विधायक ने भगवान बलराम की पूजा-अर्चना कर किसान कुटीर भवन का लोकार्पण एवं फड़ सीमेंटकरण का भूमिपूजन किया। संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि किसान कुटीर भवन बनने से किसानों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्ज माफी कर पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदा। प्रति एकड़ 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की है। ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) स्थापित किया जा रहा है। कच्चे माल के स्त्रोत और स्थानीय मार्केटिंग को विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ के लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत जागृत सोनकर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी कोदूराम दिल्लीवार, सदस्य कृषि उपज मंडी भूपेश नायक, महामंत्री संजीव चौधरी, जनपद सदस्य केजूराम सोनबोइर, भूषण यादव, भूषण मारकंडे, सरपंच सोमिन भूआर्य, सुमन सोनबोईर , डालू राम उर्वश, ललित हिरवानी, ऐनकुमार साहू, नवलदीप गंजीर, दीपक सिन्हा ,मेघनाथ तारम, प्रकाश चंद साहू, मन्नूलाल ठाकुर सहित पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *