सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी संघ का चुनाव हुआ संम्पन्न….सुरेश कुमार साहू बने दुर्ग जिला अध्यक्ष

दुर्ग। शनिवार को सहायक पशु-चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी संघ के दुर्ग जिले के अध्यक्ष पद का निर्वाचन किया गया।संघ के प्रांताध्यक्ष डी एस भारद्वाज के मार्गदर्शन में एवं चुनाव अधिकारी केके चंद्राकर सहायक चुनाव अधिकारी ऋषिकांत रायपुर,पूर्व जिला अध्यक्ष एन के देशमुख प्रांतीय कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष माधो चन्द्राकर, एम. एल. देवांगन, के एन देवांगम एस. एम. शुक्ला, डी.एस. सिंहा, बी.के. कोसरिया, टी. एल. चंद्राकर एस के वर्मा (पाटन) के साथ साथ जिले के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में मतदान कार्य शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

जिले के सभी सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारियों ने अपने मत का प्रयोग किया ,अध्यक्ष पद के लिए तीन अभ्यार्थी सुरेश कुमार साहू, श्रीमति रश्मि सोनी श्री विजय कोचंद्र ने नामांकन भरा जिसमें सुरेश कुमार साहू विजयी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *