पाटन। विधानसभा क्षेत्र पाटन के बहुचर्चित ग्राम पंचायत अचानकपूर के सरपंच के।खिलाफ 13 पंचों ने सरपंच के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम पाटन को अविश्वास प्रस्ताव के लिए ज्ञापन सौपा था। पंचों द्वारा दिए गए आवेदन के बाद 10 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने संविलियन करवाया गया। पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान करवाया गया। जिसमें 11 पंचों ने सरपंच के खिलाफ मतदान किया सरपंच के पक्ष में 3 मत मिले एक मत निरस्त हुआ।
