फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम एवं कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगो ने दवाई का सेवन किया,,

आज फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम एवं कृमि मुक्ति अभियान का चरोदा भिलाई 3 एरिया में बडी संख्या में लोगों ने फाइलेरिया से बचाव की गोलियां एंव कृमि नाशक दवा का सेवन किया है चरोदा भिलाई 3 शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के बीईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि इस कार्यक्रम के दलों का गठन किया गया था मुख्यमंत्री कार्यालय में उनके पुत्र चैतन्य बघेल ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर एंव व्यवहार न्यायालय ने पंकज दीक्षित सिविल जज एंव अमिता जयसवाल अभियोजन अधिकारी राजेश त्रिपाठी सहित सभी अभिवक्ता गण ,

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जागेश्वर कौशल एंव उनका स्टाफमहापौर निर्मल कोसरे सभा पति कृष्णा चंद्राकर एंव एम आई सी सदस्ये एंव तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर ,नायब तहसीलदार रवि विश्वकर्मा सहित तहसील स्टाफ , अस्पतालों में कार्यरत डाक्टर एंव पैरामेडिकल स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन ओर स्कूलों में प्राचार्या शिक्षक ओर छाअ छात्राओं ने बूथ पर दवा का सेवन किया है बीईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताय प्रथम दिवस ही समाचार लिखे जाने तक 75 प्रतिशत बूथ कवरेज जनसंख्या को दवा खिलाने में सफलता मिली है डा भुनेश्वर कठौतिया ने बताया कि फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम में हर वर्ष सामूहिक दवा सेवन करने से फाइलेरिया हाथी पांव से बचाव होता है साथ ही कृमि नाशक दवा सेवन करने से पेट के सभी प्रकार के कीड़े मरते हैं एनीमिया खून की कमी,ओर कुपोषण से बचाव होता है जू एंव खुजली से बचाव होता है एन सी सी कैडर ने शासकीय डा खूबचंद बघेल कालेज भिलाई 3 में कालेज के छात्र छात्राओं को दवा सेवन कराई है पूरे चरोदा भिलाई 3 में पर्व जैसा माहौल देखने मिला है बीईटीओ स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि अभियान तीन दिन बूथ पर चलेगा 13अगस्त से 21अगस्त तक घर घर जाकर हितग्राहियों को दवा खिलाने अभियान चलाया जाएगा कार्यक्रम में सीपीएम विवेक मिंज,आर विश्वास श्रीमती ए दत्ता जे डी मानिकपुरी सभी मितानिन प्रेरको एंव स्वास्थ्य संयोजिका ने मानिटरिग किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *