स्कूली बच्चों के साथ 75 केक काट कर मनाया जन्मदिन
रोशन सिंह @उतई। ग्राम डुंडेरा में गृह व कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन मनाया गया,इस अवसर पर शिव महापुराण व जनसम्मेलन का आयोजन हुआ।कार्यक्रम आयोजक एल्डरमेन तरुण बंजारे थे।कार्यक्रम के मुख्यातिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अध्यक्षता नगर निगम रिसाली के महापौर शशि सिन्हा,विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष समाजसेवी हर्ष साहू,जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जनपद सभापति राकेश हिरवानी,वृहताकार सहकारी समिति के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़,राजेश साहू,पार्षद रोहित धनकर,अशोक साहू थे।
75 वे जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ काटे 75 केक
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के 75वे जन्मदिन के अवसर पर आयोजक टीम द्वारा स्कूल के छात्राओ के साथ 75 केक काट कर जन्मदिन मनाया।
शिव महापुराण का हुआ आयोजन
डूंडेरा में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम में एक दिवसीय कामता प्रसाद शरण का शिव महापुराण का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन धनेश मानिकपुरी व पवन बंजारे ने किया।इस दौरान पार्षद रोहित धनकर,प्रदीप बंजारे,धनेश मानिकपुरी,लोमन सोनी,संतोष बंजारे,पप्पू निर्मलकर,पवन बंजारे,चेतन साहू,जीनत साहू,दिनेश बंजारे,छंगा साहू,फनेश साहू,मोनू तिवारी,ईश्वर साहू,किशन देवांगन,होमेन्द्र साहू,ईश्वर क्षत्री,तोषण कुर्रे,सत्यप्रकाश बंजारे,टीकाराम बंजारे,फनेश साहू,तरुण यादव,टोमन साहू,ललित कोसरे,रमाशंकर साहू,बीडी टंडन,तुलसी विश्वकर्मा,गिरधर शिवारे,योगेश फेकर,श्रीराम साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
