भारतीय किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि उक्त समस्याओं को लेकर राहुल गांधी से मुलाकात किया जाएगा
उतई@रोशन सिंह।कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों का एक दिवसीय किसान भूख हड़ताल का आयोजन ग्राम अंडा अटल चौक के पास किया गया। जो दिनांक 06 अगस्त से समय 12 बजे से शुरू होकर 07 अगस्त को दोपहर 1:30 तक किसान भूख हड़ताल जारी रहा और किसानों ने अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर जय जवान जय किसान नारे के साथ अपने हौसले बुलंद किये। जिसमें प्रमुख मांग घुमंतू व लावारिस जानवरों की उचित प्रबंध हेतु सरकार द्वारा उचित निर्णय लिया जाये। सहकारी समितियों में जैविक खाद के नाम पर अमानक खाद की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए, सहित तमाम विभिन्न छोटी-बड़ी समस्याओं पर किसानों ने खुलकर चर्चा की। भूख हड़ताल सफल बनाने के लिए अन्नजल का त्याग करे युवा प्रदेशाध्यक्ष ढालेश साहू व जिलाध्यक्ष बालाराम साहू की भूख हड़ताल को समाप्त करने के लिए सामाजिक संगठनों के प्रमुख व राजनीति संगठन के साथियों द्वारा दूध पिला कर आंदोलन को समाप्त किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया की उक्त मामले पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोई मांग पुरा नहीं किया जाता है। तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात किया जाएगा और छत्तीसगढ़ के किसानों से विभिन्न खेती किसानी से जुड़े हुए समस्याओं पर चर्चा की जाएगी । आंदोलन में जय जवान जय किसान, हमारी मांगे पूरी करो, जैसे विभिन्न तरह के नारे लगे। जिसमें प्रचारमंत्री भाकियू सुभाष सरकार व वरिष्ठ किसान साथी आत्माराम साहू, पंकज पांडे, कीर्तन साहू, कमल साहू, कांतिलाल देशमुख, गौतम साहू, प्यारे लाल यादव, कुलंजन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में किसान ,महिला, युवा, बच्चों ने समर्थन दिया।
