नगर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ अध्यक्ष ने गिल्ली खेलकर की

पाटन। नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने किया। अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल का पुनः उत्थान किया जा रहा है, जो कि अत्यंत सराहनीय है। इन खेलों को देखकर हमारे बीते दिनों की याद आ जाती है, खेल से केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है। पाटन नगर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन नगर पंचायत पाटन के माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि विनय पटेल, एल्डरमैन बिसौहा देवांगन,पार्षद मनीष देवांगन, संदीप कश्यप,गोपाल देवांगन,नीरज सोनी, सुनील सोनी, श्रीकांत देवांगन, संतोष मालवीय, जलज सावर्णी, धनेश्वर वर्मा सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *