बिहान की महिला कर्मचारियों एवं अतिथि शिक्षकों के आंदोलन का आप पार्टी ने समर्थन किया- बिहान महिलाओं को न्यूनतम 15 हजार मिलना चाहिए-कोमल हुपेंडीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ बिहान कल्याण मोर्चा द्वारा जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन का आम आदमी पार्टी के नेताओं ने धरना स्थल तूता नवा रायपुर पहुंच कर समर्थन किया। धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, विजय कुमार झा एवं तेजेंद्र तोड़ेकर प्रदेश प्रवक्ता आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी ने आश्वस्त किया कि दिल्ली में न्यूनतम ₹17,500 मानदेय श्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ में बिहान की महिलाओं को तथू विद्या मितान को ₹15 हजार प्रति माह मिलना उनका अधिकार है। किंतु सरकार आंदोलनकारियों से वार्ता के मार्ग को बंद कर कर्मचारी आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। जो निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *