चरोधाम चौक के गड्ढे में फसा कार जेसीबी की मदद से निकाला गया।,,,,,,,,130 नेशनल हाईवे के सड़को का हाल बेहाल

खबर हेमन्त तिवारी

पाण्डुका /नेशनल हाईवे 130 के पाण्डुका चारों धाम चौक गड्ढों में तब्दील लगभग 1 फीट तक भरा पानी राहगीरों के लिए और किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है।ऐसा ही एक मामला रविवार रात को लगभग 7:00 बजे घटित हुआ जिसमें रायपुर से एक परिवार अपने कार से चिंगरा पगार वाटरफॉल से रायपुर की तरफ से आ रहे थे तो दूसरी तरफ जतमाई मंदिर से एक छोटा हाथी गाड़ी आ रहे थे। इस बीच कार को छोटा हाथी ने टक्कर मार दी और कार का अगला हिस्सा हल्का सा डेमेज हो गया हालांकि दोनों के बीच में

आपसी समझौता हो गया पर कार चालक का कार वही गड्ढे में फस गया जिसे फिर जेसीबी के माध्यम से खींचकर बाहर निकाला गया बता दें कि नेशनल हाईवे 130 चारों धाम चौक के पास यह पहली बार हुआ है कि इस तरह सड़क के बीचों बीच पानी जमा हुआ है जिसे निकाल पाने में संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत पूरी तरह फेल हो गया है इस रास्ते से जिले के बड़े अधिकारी हर दिन आना-जाना करते हैं और शायद इतना सब कुछ उन्हें दिखाई नहीं देता या फिर लग्जरी गाड़ियों में रहते हैं तो उन्हें आम जनता का यह परेशानी दिखाई नहीं देता होगा या फिर।आम नागरिकों से कोई सरोकार नहीं होगा । कुछ दिन पूर्व जेसीबी के माध्यम से दिखावे के लिए गड्ढा खोदकर पानी निकालने की कोशिश की गई थी ।पर वह गड्ढा और मुसीबत का कारण बन गया पानी तो निकला नहीं बहर हाल गड्ढा गहरा होता जा रहा है जिससे आने जाने वाले राहगीरों खासकर

स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कहीं-कहीं तो यह भी बात चर्चा हो रही है इस गड्ढे में मछली पालन करेंगे हाला की यह नेशनल हाईवे संभव नहीं है लोगों को अब लगने लगा है कि प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है इसलिए क्यों ना इसमें मछली पालन करके चार माह मछली बड़ा किया जाए। क्योंकि पानी तो यहां से सूखने वाला नहीं है आंख मूंद कर बैठे कुंभकरनी निद्रा में विभाग जानबूझकर ध्यान नहीं दे रहा है तो दूसरी तरफ चार पहिया वाहन चालक फर्राटे मारते यहां से कीचड़ उछालते निकल जाते हैं जिससे साइकिल सवार और मोटरसाइकिल सवार के ऊपर कीचड़ गंदा पानी छिटक जाता है। जिससे स्कूली बच्चे काफी परेशान होते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *