साँई रक्तदाता समिति के तत्वाधान में अपना ब्लड बैंक का शुभारंभ एवं रक्तदान शिविर कुलपति के उपस्थिति में संपन्न ,,

रायपुर,,, साँई रक्तदाता समिति, रायपुर द्वारा मानव सेवार्थ *अपना ब्लड बैंक* का शुभारंभ एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। माननीय कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल इस अवसर पर समिति के आमंत्रण पर अपना बहुमूल्य समय निकाल कर उपस्थित हुए। समिति के अध्यक्ष सुनील भारद्वाज के साथ उनके सभी साथियों ने कुलपति महोदय का पौधा देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। माननीय कुलपति ने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समिति को विश्वविद्यालय की ओर से भी पूर्ण सहयोग किया जाएगा। साथ ही मिलकर मानव सेवार्थ कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील नामदेव जो श्री साँई ब्लड बैंक के भी सक्रिय सदस्य हैं, कर्मचारी संघ के सचिव संदीप खर्गवंशी के साथ विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *