मतदाता जागरूकता अभियान:- परसाडीह (सु) के ग्राम सभा के सदस्यों ने लिया संकल्प

देवरीबंगला / विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत परसाडीह (सु) में किया गया। ग्राम सभा के सभी सदस्यों को सरपंच पुष्पा साहू ने संकल्प दिलाया। सचिव पदमनी बगारिया ने बताया कि अपने क्षेत्र में सामान्य तौर पर निवास करने वाले 18 वर्षी या इससे अधिक आयुवर्ग के प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं जाने के लिए सभी को जागरूक करें। मतदाता सूची की प्रविष्टियों के संबंध में हमारे संज्ञान में आने वाली प्रत्येक विसंगतियों से बूथ लेवल अधिकारी को अवगत कराएं और संबंधित मतदाता को निर्धारित फार्म भर कर इसे सुधार करवाएं। उन्होंने बताया कि समाज के छूटे हुए एवं वंचित वर्गों जैसे दिव्यांगजन तृतीय लिंग और वरिष्ठ नागरिकों को अपना नाम सूची में जुड़वा कर वोट डालने हेतु प्रेरित करें। संकल्प दिलाया गया कि अपने देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने मतदाता सूची को पूर्णता शुद्ध त्रुटि रहित और समावेशी बनाए जाने सभी को जागरूक कर मतदान दिवस को भयमुक्त एवं बिना किसी लोगन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। विशेष ग्राम सभा में संकल्प लेने उपसरपंच डोमारसिंह ठाकुर, उदयसिंह सारथी, कुसुम बाई साहू, लीलाबाई सारथी, शांताबाई कोठारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू ठाकुर, झमित ठाकुर, राधिका साहू, तुमेशवरी कौमार्य, हेमलता मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *