पाटन। नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में वजन त्यौहार मनाया जा रहा है, इस दौरान रैली निकाली गई। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने अपील किया है कि 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन संबंधित आंगनबाड़ियों में किया जाना है, 1 अगस्त से 13 अगस्त तक यह कार्यक्रम चलेगा। इससे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण-कुपोषण संबधित जानकारी प्राप्त किया जा सकेगा।
उक्त कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर सुश्री वंदना वर्मा, शिक्षक गोपेन्द्र साहू, संतोष वर्मा, युवा नेता संदीप कश्यप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना देवांगन सहित नगर पंचायत पाटन क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित हुए।
नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में वजन त्यौहार मनाया
