पाटन। पाटन राज झेरिया धोबी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र निर्मल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा सौजन्य भेंट कर उन्हें संत गाडगे जी महराज के तैल चित्र भेट किए एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ कहा कि धोबी समाज देश के 17 राज्यो में अनुसूचित जाति में है लेकिन छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग में है । जिसे अन्य राज्यो की तरह छत्तीसगढ़ में भी धोबी समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग किया एवं इस विषय पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शीघ्र मुलाकात का समय देने मांग की गई। मौके पर स्लाहकार पुनाराम ,गुहलेद संरक्षक सालिकराम ,देव सिंग महासचिव राजू कोषाध्यक्ष तिलेश्वर एडिटर बालाराम प्रवक्ता महेंद्र युवाध्यक्ष लिलेश्वर जीराखन,प्रताप एवं राजपंच गण उपस्थित थे।।
झेरिया धोबी समाज ने किया अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग
