पाटन. ग्राम पंचायत खम्हरिया (ड) में आज ग्राम पंचायत में शासकीय कार्य कर रहे पंचायत सचिव पर गाव के ही एक युवक ने गाली गलौच करते हुवे कॉलर पकड़ लिया। उक्त युवक का आरोप है कि उनका राशन कार्ड नही बन रहा है। घटना की जानकारी पंचायत सचिव द्वारा जनपद पंचायत पाटन के सीईओ व पाटन थाना प्रभारी को दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खम्हरिया ड के पंचायत सचिव मानसिंह नाविक पंचायत में कार्य कर रहा था। इसजी दौरान गाव में ही रहने वाले युवक कीर्तन साहू ने पंचायत पहुंचते ही यह कहते हुवे गाली गलौच शुरू कर दिया कि हमारा राशन कार्ड नही बना रहे हो। युवक ने गाली गलौच करते हुवे पंचायत सचिव का कॉलर भी पकड़ लिया। साथ ही शासकीय कार्य पर बाधा पहुंचाने का भी प्रयास किया। किसी तरह युवक युवक को अलग किया गया। इस घटना की सूचना सचिव द्वारा सीईओ व पाटन थाना प्रभारी को दिया गया है। सीईओ मनीष साहू ने मामला दर्ज करने के लिए पाटन थाना को पत्र भी लिखा है। इधर पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष् महेंद्र साहू व ब्लॉक अध्यक्ष् नरेश महतो ने शीघ्र अपराध दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस तरह की घटना से सचिवो में भय बढ़ रहा है।।
