एनएसयूआई की मांग पूरी, अब 15 जून तक भर पाएंगे सेमेस्टर एग्जाम के फार्म

एनएसयूआई प्रदेश सचित आशीष यादव ने तकनीकी विवि के छात्राओं के हित के लिए की थी मांग

तकनीकी त्रुटि की वजह से हजारो विद्यार्थी नहीं भर पाए थे फार्म

भिलाई। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं मेन सेमेंस्टर एग्जाम फार्म नहीं भर पाए थे। तकनीकी कारणों से यह फार्म भरने से वंचित हजारों छात्रों का कॅरियर खराब न हो। इसके लिए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आशीष यादव ने विवि के कुलपति को ज्ञापन सौंप कर छात्राओं के हित के लिए मांग की थी। छात्राओं के भविष्य को देखते हुए और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आशीष यादव के जायज मांग को देखते हुए विवि प्रबंधन ने फार्म जमा करने की तारीख बढ़ा दी है।

अब तकनीकी विवि के सभी विषयों के विद्यार्थी 15 जून तक अपना मेन सेमेंटर एग्जाम का फार्म जमा कर सकते है। विवि प्रबंधन ने छात्रों को 15 दिन का अतिरिक्त समय फार्म भरने के लिए दे दिया है। गौरतलब है कि तकनीकी विवि से मान्यता प्राप्त विभिन्न कालेजों में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्नीक, फार्मेंसी आदि विषयों के स्टूडेंट्स के मेन सेमेंटर एग्जमा फार्म बनने की तारीख 31 मई तय की गई थी। लेकिन तकनीकी त्रुटि की वजह से छात्र अंतिम तिथि के पूर्व परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। इनके भविष्य को देखते हुए एनएसयूआई द्वारा परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने मांग रखी है। इस संबंध में एनएसयुआई के प्रदेश सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में महासचिव संगम यादव, शैलेश गिरी व उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष विनित साहू ने 2 जून को कुलपति को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि विवि द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। विश्वविद्यालय की फार्म भरने से वंचित छात्रों के हित के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाएं। इस मांग के एक दिन बाद ही तकनीकी विवि ने पहल की और 15 जूनतक फार्म भरने का समय बढ़ा दिया है। इससे करीब 10 से 15 हजार छात्र- छात्राओं को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *