29 वर्षों तक लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई में नान मेडिकल अस्सिटेंट कुष्ठ कार्यकर्ता के पद पर सेवाएं प्रदान करने वाले टी आर साहू को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा के मुख्य अतिथि ओर अध्यक्षता बी ई टी ओ बी एल वर्मा के एंव श्रीमती चंद्र कांता साहू एंव विशेष रूप से सैय्यद असलम प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की उपस्थिति में भावभीनी विदाई समारोह में सेवानिवृत्त उपरांत विदाई दी गई मुख्य अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि इतने लंबे समय तक एक ही स्थान पर सेवाएं प्रदान करना संबंधित कर्मचारी के आर्दश व्यवहार और कुशल कार्य करने की शैली की अनूठी मिसाल है कुष्ठ कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना एंव अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में भागीदारी निभाएं है लगातार 29 वर्षा तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई में पदस्थ रहे अध्यक्षता कर रहे बी एल वर्मा ओर विशेष अतिथि सैय्यद असलम श्रीमती चंद्र कांता साहू ने कहा कि कुष्ठ रोगी की पहचान,खोज ओर दवा सेवन करने में टी आर साहू की भूमिका महत्वपूर्ण रही है क्योंकि नान मेडिकल असिस्टेंट कुष्ठ कार्यकर्ता का पद संवर्ग समाप्त हो रहा है नई भर्ती नहीं हो रही है टीकाराम साहू सेलूद सेक्टर,पाटन,गाडाडीह, रानीतराई जैसे बड़े स्वास्थ्य सेक्टर अकेले देख रहे थे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने अभिनंदन पत्र,शाल श्रीफल ओर बैग देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में के के वर्मा, श्रीमती सुरेखा राठौर, श्रीमती भारती यदु मधुलता लाल,प्रेम राज कुमारी,आर के बंजारे,एल पी वर्मा ,जे आर मार्कण्डेय, संजय मिश्रा, श्रीमती ए देशलहरे, श्रीमती देवकी सिंहा सुमित्रा बोकासे श्रीमती ए दत्ता श्रीमती आर विश्वास सैय्यद रिजवान,संदीप चंद्राकर,शुभम चंद्रकार, कपिल भोसले, राकेश सार्वा ,अजय साहू, संजय, राकेश साहू नरेंद्र साहू, यशवंत साहू, देवेन्द्र राजपूत, कुमेश साहू, जितेन्द्र पटेल, श्रीमती चित्ररेखा देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी
29 वर्ष से मेडिकल अस्सिटेंट कुष्ठ कार्यकर्ता के पद पर सेवाएं प्रदान करने वाले टी आर साहू को रिटायर होने पर दी गई बिदाई,,
