किशन हिरवानी…
पाटन। जनपद पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा एक मनरेगा महिला मजदूर 3 साल से भुगत रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत सोनपुर में एक महिला श्रमिक महेश्वरी निषाद की मनरेगा भुगतान की राशि पिछले 3 साल से जारी होने भी मजदूर के खाते में न पहुंचकर दूसरे के खाते में जा रही है। इसके चलते मजदूर अपनी काम किये गए मजदूरी लेने पंचायत की कई चक्कर लगा चुकी है। लेकिन आज तक उनकी मजदूरी भुगतान के दिशा में।कोई सार्थक पहल नही हुआ।
ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत पाटन की कई चक्कर काट चुकी महिला महेश्वरी निषाद ने बताया कि वे गांव में लगभग 3 साल से मनरेगा कार्य की मजदूरी भुगतान आज तक नही हुआ है। पुराने पंचायत प्रतिनिधियों के पास जाकर थक हार चुकी महिला ने अपने गाँव के पंच अखिलेश मिश्रा को पूरी बात बताई तो पंच अखिलेश मिश्रा पीड़ित महिला महेश्वरी निषाद को लेकर सीधे जनपद पंचायत पाटन पहुंचकर मामले की जानकारी लिए। इस दौरान पता चला कि उनके खाते में त्रुटि है। इसलिये मजदूरी भुगतान नही हो पा रहा है।
महिला की मनरेगा पंजीयन क्रमांक 5030590010 है जिसका देना बैंक पाटन में खाता क्रमांक 068210045390 उनके रोजगार गारंटी जॉब कार्ड में भी अंकित है। महेश्वरी निषाद जनवरी 2018 से 28 मई 2020 तक कुल 68 दिनों तक रोजगार गारंटी में काम की है जिनका रिकार्ड उनके जॉब कार्ड में भी दर्ज है। जॉब कार्ड में दर्ज रिकार्ड के अनुसार 12234 रुपये की भुगतान होना है। जो उनके खाते में आज तक नही पहुंच सका है। काम करने के बाद भी उनको पैसे नही मिलने के कारण मनरेगा के काम मे नही जाती लेकिन गाव में अन्य रोजगार के साधन नही होने के कारण इस आस में काम मे चली जाती है कि आज नही तो कल उनको उनका मजदूरी भुगतान हो जाएगा।
रोजगार सहायक को कई बार बोलने के बाद भी नही दिए ध्यान
पीड़ित महिला ने बतलाया कि मनरेगा के रोजगार सहायिका महेश्वरी कोसले को जब से मनरेगा में काम कर रही है तब से उनके खाते में पैसा नही आने की जानकारी कई बार दे चुके है। लेकिन रोजगार सहायिका ने आज तक उनकी नही सुनी। रोजगार सहायिका द्वारा ही मस्टर रोल , जॉब कार्ड में हाजिरी की एंट्री की जाती है। साथ ही भुगतान की रिकार्ड भी खाता क्रमांक सहित रोजगार सहायक के पास रहता है।
गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत सोनपुर के पूर्व सरपंच ननकी कोसले द्वारा भी उनकी खाते में त्रुटि होने की जानकारी 30 जनवरी 2019 को कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को लिखित में दिया गया था। उसके बाद भी खाते की त्रुटि सुधार नही हुआ।
वर्षण
खाते में त्रुटि होने के कारण दूसरे खाते में भुगतान हो रहा था, उस खाते को बंद कर दिया गया है। जल्द ही हितग्राही के खाते में भुगतान जमा हो जाएगी।
जालम सिंह चन्द्राकर
कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन
